AppleTV+: अब एंड्रॉयड यूजर्स भी कर सकेंगे AppleTV+ का इस्तेमाल, प्ले-स्टोर पर आया एप
एपल इस समय सेवाओं से होने वाली कमाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है, क्योंकि उसे iPhone बिक्री में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, खासतौर पर चीन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण।

विस्तार
टेक्नोलॉजी दिग्गज एपल (Apple) ने आधिकारिक तौर पर Android यूजर्स के लिए AppleTV+ एप को Google Play Store पर लॉन्च कर दिया है। यह एपल का एक बड़ा कदम है, क्योंकि आमतौर पर कंपनी अपनी सेवाओं को iOS डिवाइस तक ही सीमित रखती है।
एपल ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब उसके Apple TV+ ओरिजिनल शोज जैसे कि "Silo" को भारी लोकप्रियता मिल रही है। Android प्लेटफॉर्म पर एप लॉन्च करने से सदस्यता आधार (Subscriber Base) बढ़ाने और राजस्व में वृद्धि की संभावना है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एपल ने 'Severance' सीजन 2 को बनाने के लिए प्रति एपिसोड $20 मिलियन खर्च किए, जो जनवरी में रिलीज हुआ था।
एपल इस समय सेवाओं से होने वाली कमाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है, क्योंकि उसे iPhone बिक्री में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, खासतौर पर चीन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण। वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एपल की सेवाओं की कमाई जिसमें सदस्यता, iCloud, विज्ञापन और Apple Care शामिल हैं, 14% की वृद्धि के साथ $26.3 बिलियन तक पहुंच गई, हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, एपल अपने पूरे इकोसिस्टम को पूरी तरह खोलने के मूड में नहीं है। iOS डिवाइसेज के लिए कई फीचर्स अभी भी एक्सक्लूसिव रहेंगे।
- New Smartphone: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
- Facebook: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा, किसी ने हैक किया फेसबुक पेज, बदली डीटेल्स
- ChatGPT: ओपनएआई ने कहा- एआई को ट्रेंड करने के लिए हम नहीं करते भारतीय मीडिया के कंटेंट का इस्तेमाल
- Sam Altman vs Elon Musk: सैम ऑल्टमैन ने कहा- बिकाऊ नहीं है OpenAI, खुश इंसान नहीं हैं एलन मस्क