SanDisk ने लॉन्च किया सबसे ज्यादा स्टोरेज वाला मेमोरी कार्ड

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 01 Sep 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
IFA 2017: SanDisk launched Worlds Highest Capacity MicroSD Card Ultra with 400GB storage
SanDisk Ultra 400GB microSDXC Card

    IFA 2017 में माइक्रोएसडी कार्ड बनाने वाली SanDisk ने दुनिया का सबसे ज्यादा स्टोरेज वाला एसडी कार्ड microSDXC UHS-I लॉन्च किया है। इस माइक्रोएसडी कार्ड की स्टोरेज क्षमता 400GB है। बता दें कि दो साल पहले कंपनी ने 200 जीबी स्टोरेज वाला मेमोरी कार्ड पेश किया था।

    ये भी पढ़ेंः इनफिनिटी डिस्प्ले वाली माइक्रोमैक्स कैनवास Infinity की पहली सेल आज

    SanDisk Ultra microSDXC UHS-I की खासियत

    SanDisk Ultra 400GB microSDXC Card
    SanDisk Ultra 400GB microSDXC Card

    इस माइक्रोएसडी कार्ड को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें डाटा ट्रांसफर की स्पीड 100MBps है। 400GB स्टोरेज वाली इस मेमोरी कार्ड में लॉन्च ड्यूरेशन की फुल एचडी मूवी और वीडियो स्टोरेज की जा सकती है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस कार्ड में 1,200 हाई क्वालिटी फोटो 1 मिनट से भी कम समय में ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड डिवाइस के लिए ऐप भी स्टोर किए जा सकते हैं। इसमें कंपनी का मेमोरी जोन ऐप भी दिया गया है जिसकी मदद से यूजर्स फोन के डाटा का बैकअप ले सकते हैं। यह कार्ड ऑटोमेटिकली दूसरी डिवाइस से फाइल को अपने में मूव कर करने में सक्षम है।

    विज्ञापन

    साथ में मिलेगी 10 साल की वारंटी

    SanDisk Ultra 400GB microSDXC Card
    SanDisk Ultra 400GB microSDXC Card

    इस कार्ड के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि इसके साथ 10 साल की वारंटी मिल रही है। अगर आप इस कार्ड को खरीदना चाहते हैं तो कंपनी की वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं। इसकी कीमत $249.99 यानी करीब 16,000 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें