कब और कैसे होगी आपकी मौत, बताएगा यह सॉफ्टवेयर

कैसा होता अगर हमें पहले ही पता चल जाए कि हमारी मौत कब और कैसे होगी? सुनने में वाकई बड़ा आश्चर्य हो रहा है, लेकिन आने वाले समय में ऐसा संभव हो पाएगा कि अपनी मौत के बारे में आप पहले ही जानकारी हासिल कर सकेंगे। वैज्ञानिकों की एक टीम ने इसके लिए एक सॉफ्टवेयर डेवलप किया है जो आपकी मौत की जानकारी देगा।
दरअसल आस्ट्रेलिया में यूनिवर्सिटी ऑफ एडीलेड के रिसर्चर्स ने एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है जो यह बता सकता है कि किसी शख्स की मौत कब और कैसे होगी? यह सॉफ्टवेयर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड है। बड़ी बात ये है कि इस सॉफ्टवेर की भविष्यवाणी को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह 69 फीसदी मामलों में सही रिजल्ट देता है। यह सॉफ्टवेयर बॉडी के पार्ट्स की इमेज को एनालाइज करके रिजल्ट देता है।

रिसर्च के दौरान 48 मरीजों के मौत की भविष्यवाणी इस सॉफ्टवेयर के जरिए की गई थी जो 70 फीसदी सही निकली। भविष्यवाणी के मुताबिक मरीजों की मौत अगले 5 सालों में हो गई। इस सॉफ्टवेयर को अब ज्यादा लोगों पर टेस्ट किया जा रहा है।
वैज्ञानिकों ने इस सॉफ्टवेयर के नाम का अभी खुलासा नहीं किया है। यह सॉफ्टवेयर गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए वरदना साबित होगा। इस सॉफ्टवेयर के जरिए खतरनाक बीमारियों का शुरुआत में ही पता लगाया जा सकता है।