Google ने 7,092 करोड़ रुपये में खरीदा HTC का मोबाइल बिजनेस

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Sep 2017 06:06 PM IST
Google buys Mobile business of HTC for 1.1 billion doller
Google buys Mobile business of HTC

    काफी दिनों से खबर आ रही थी कि गूगल HTC के मोबाइल बिजनेस को खरीदेगा, वहीं अब इस खबर की पुष्टि हो गई है। गूगल ने 1.1 बिलियन डॉलर (करीब 7,092 करोड़ रुपये) में एचटीसी के मोबाइल कारोबार को खरीद लिया है। बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक एचटीसी गूगल के पिक्सल 2 सीरीज के फोन पर काम कर रहा है।

    गूगल के हार्डवेयर के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट बॉस Rick Osterloh ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, 'हम पहले से ही पिक्सल स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं और अब हम एक टीम के रूप में एक साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।'

    ये भी पढ़ेंः Flipkart बिग बिलियन डेज: स्मार्टफोन्स पर भारी छूट, मात्र 18 हजार में मिल रहा iPhone

    वहीं एचटीसी ने अपने एक बयान में कहा है कि गूगल के साथ इस सौदे का मतलब यह नहीं है कि हम मोबाइल और इनोवेशन पर काम नहीं करेंगे। हमारा मोबाइल और वर्चुअल रियलिटी में इनोवेशन जारी रहेगा।

    2014 में गूगल ने मोटोरोला का मोबाइल बिजनेस खरीदा था

    इससे पहले गूगल ने 2014 में मोटोरोला का मोबाइल बिजनेस 12.5 बिलियन डॉलर में खरीदा था, वहीं फेल होने के Google ने इसे लेनोवो को 3 बिलियन डॉलर से भी कम कीमत में बेच दिय।

    और पढ़ें...