LG Q6+ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

एलजी ने भारत में अपना एक और फोन एलजी क्यू6 प्लस लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने LG Q6 लॉन्च किया था। इस फोन में भी क्यू6 की तरह फुल विजन डिस्प्ले है। वैसे क्यू6 और क्यू6 प्लस में कोई खास अंतर नहीं है। क्यू6 में जहां 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज थी, वहीं क्यू6 प्लस में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।
ये भी पढ़ेंः फेस्टिवल सेल में जियो की धमाकेदार एंट्री, आधी कीमत पर मिल रहा है JioFi
LG Q6 प्लस कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 (अपडेट के बाद) 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 6 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth v4.2, NFC और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में 3000mAh की बैटरी है। फोन की कीमत 17,990 रुपये है।
- Amazon सेल शुरू, सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम पर 5,000 रु. की छूट, जानें सारे ऑफर्स
- Panasonic के इस 8,999 रुपये वाले फोन में मिलेगा डुअल कैमरा, 4000mAh की बैटरी
- फेस्टिवल सेल में जियो की धमाकेदार एंट्री, आधी कीमत पर मिल रहा है JioFi
- फ्लिपकार्ट #BigBillionDay: 14,999 रु. में मिलेगा 39,999 वाला फोन, जानें सारे ऑफर्स