Yu Yureka Black की पहली सेल आज, कम दाम में है बढ़िया फोन

माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स के नए स्मार्टफोन यू यूरेका ब्लैक की बिक्री आज से भारत में शुरू हो रही है। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से होगी। फोन क्रोम ब्लैक और मैट ब्लैक वेरियंट में उपलब्ध होगा। बता दें कि यू टेलीवेंचर्स ने 1 जून को यू यूरेक ब्लैक को भारत में लॉन्च किया था। इस फोन की सीधी टक्कर शाओमी के नए स्मार्टफोन रेडमी 4 और कूलपैड नोट 3 लाइट से होगी।
यू यूरेका ब्लैक की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 2.5डी का कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन, 1.4GHz का ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो इसमें एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्लैश लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 और 3000mAh की बैटरी है। फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट है। इस फोन की कीमत 8,999 रुपये है।
यूरेका ब्लैक में भी रेडमी के फोन की तरह फीचर दिए गए हैं। जैसे- तीन उंगलियों को घूमाने से स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। इसके अलावा डबल टैप करके फोन को लॉक किया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में एक और खास फीचर दिया गया है जिसकी मदद से इनकमिंग कॉल के दौरान फोन को फ्लिप करने पर म्यूट किया जा सकता है।