शाओमी के सबसे सस्ते डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन की सेल आज

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 21 Aug 2018 10:52 AM IST
Xiaomi RedMi Y2 Sale Today In India From Amazon, know offers
Xiaomi RedMi Y2

    शाओमी का सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन रेडमी वाय2  आज फिर से सेल के लिए है। फोन की फ्लैश सेल आज यानी 03 जुलाई 2018 को अमेजॉन से दोपहर 12 बजे से होगी। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से फोन खरीदने पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही रेडमी वाई2 के खरीदारों को एयरटेल की ओर से 1,800 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 240 जीबी डाटा भी मुफ्त में मिलेगा। बता दें कि रेडमी वाय 2 का 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट ओपन सेल में उपलब्ध है यानि इस मॉडल को कभी भी खरीदा जा सकता है।

    शाओमी रेडमी वाय2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi Y2
    Xiaomi Redmi Y2

    इस फोन में डुअल सिम, 5.99 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32जीबी/64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है।

    वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो AI सपोर्ट के साथ आता है। फोन मे फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। रेडमी वाय2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन के साथ 3 कार्ड स्लॉट मिलेंगे यानि आप एक बार में 2 सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

    शाओमी रेडमी वाय 2 का रिव्यू: रेडमी नोट 5 प्रो का सस्ता वर्जन

    शाओमी रेडमी वाय2 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा। फोन के 3Gb/32GB वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें