Confirmed! Xiaomi का Redmi S2 इस दिन होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

तमाम लीक्स के सामने आने के बाद शाओमी के रेडमी एस2 के लॉन्चिंग की तारीख आधिकारिक तौर पर सामने आ गई है। Redmi S2 की लॉन्चिंग 10 मई को चीन में नानजिंग में आयोजित एक इवेंट में होगी। लॉन्चिंग इवेंट का एक पोस्टर भी सामने आया है जिसमें चाइनीज एक्टर Turbo Liu हाथ में फोन लिए खड़े हैं।
फोन के फीचर्स की बात करें तो फोटो के मुताबिक शाओमी रेडमी एस2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जो कि आईफोन X के जैसा ही होगा। फोटो मेंं साफ दिख रहा है कि रियर सेटअप में दोनों कैमरे के बीच में फ्लैश लाइट दी गई है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
इसके अलावा इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 16 जीबी स्टोरेज होगी। फोन केे रैम का अभी खुलासा नहीं हुआ है। लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि रेडमी एस2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 का एक सेंसर और दूसरा 8 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। यह फोन 2, 4 और 6 जीबी रैम के वेरियंट में आएगा।