Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro हुआ लॉन्च, iPhone X जैसा है कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 14 Feb 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 5 and Redmi Note 5 Pro Launched in India, Know price and specifictions
Xiaomi Redmi Note 5 PRO

    शाओमी ने अपने रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो को भारत में लॉन्च कर दिया है। रेडमी नोट 5 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। बता दें कि यह स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आने वाला यह पहला फोन है। शाओमी ने रेडमी नोट 5 के कैमरे में काफी बदलाव किया है। अब कम रौशनी में भी शानदार फोटो क्लिक किए जा सकेंगे। फोन में 5.99 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगी। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    इस फोन के फ्रंट कैमरे के साथ भी एलईडी फ्लैश लाइट होगी। फोन के डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलेगा। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर मिलेगा, जबकि खबर थी कि इसमें स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर होगा। बता दें कि रेडमी नोट 4 में स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट ही है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। रेडमी नोट 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,999 और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये होगी। फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा जो कि फोन के बॉक्स में ही होगा।

    विज्ञापन

    शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi Note 5
    Xiaomi Redmi Note 5

    इस फोन में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। इसी के साथ रेडमी नोट 5 प्रो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन हो गया है। इस फोन में 6 जीबी रैम मिलेगी। इस फोन में आईफोन X जैसा डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे। इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर होगा। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये होगी। दोनों फ्लिपकार्ट और एमआई.कॉम पर 22 फरवरी को फ्लैश सेल में उपलब्ध होंगे। वहीं जल्द ही ऑफलाइन भी इनकी बिक्री शुरू होगी। रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें