Jio Phone के लिए आया खास Facebook ऐप, आज से मिलेगा डाउनलोड

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 14 Feb 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Facebook App now Available on Jio Phone
Facebook Available on Jio Phone

    विश्व में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला सोशल मीडिया ऐप फेसबुक, अब सबसे सस्ते 4जी फीचर फोन जियो फोन पर भी चलेगा। जियो फोन के करीब 1 करोड़ यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा। यहां गौर करने वाली बात यह है कि रिलायंस के इस कदम के बाद जियो फोन यूजर्स फीचर फोन पर भी स्मार्टफोन का मजा ले सकेंगे।

    फेसबुक का एक स्पेशल ऐप अब भारत के स्मार्टफोन यानि जियोफोन पर कल यानी बुधवार 14 फरवरी से उपलब्ध होगा। फेसबुक ऐप का यह नया संस्करण विशेष रूप से Jio फोन में चल रहे Kai ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए तैयार कराया गया है। बता दें कि काई OS एक वेब आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम है जिस पर अभी तक यूजर्स फेसबुक का इस्तेमाल वेब के जरिए कर रहे थे, लेकिन अब वे जियो फोन में फेसबुक ऐप चला सकेंगे। जियो फोन में आने वाले फेसबुक पर पुश-नोटिफिकेशन, वीडियो और एक्सटरनल कंटेंट लिंक का भी सपोर्ट करेगा।

    विज्ञापन

    फेसबुक के बाद WhatsApp का भी तोहफा देगी कंपनी!

    jio phone
    jio phone

    जियो के निदेशक आकाश अंबानी का जियोफोन में फेसबुक ऐप के सपोर्ट को लेकर कहना है, 'दुनिया का ऐसा सबसे सस्ता स्मार्टफोन है, जिसे विशेष रूप से एक फीचर फोन से स्मार्टफोन तक माइग्रेट करने के लिए ट्रांसफॉर्मल टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया है। फेसबुक तो एक शुरूआत है जियोफोन दुनिया के बेहतरीन ऐप को एक जगह लाएगा, यही जियोफोन का ग्राहकों से वायदा था। दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल डेटा नेटवर्क, जियो को हर भारतीय को डिजिटल क्रांति से जोड़ने के उद्देश्य से ही बनाया गया है। जियोफोन इस जियो-आंदोलन का एक अभिन्न अंग है'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं इस खास लॉन्चिंग को लेकर फेसबुक के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ मोबाइल पार्टनरशिप फ्रांसिस्को वरेला ने कहा कि वे जियो के साथ साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं और जियोफोन का इस्तेमाल करते हुए करोड़ों लोगों के लिए यह सबसे अच्छा फेसबुक अनुभव प्रदान करने का मौका है। जियो जैसे भागीदारों के साथ काम करते हुए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर कोई, हर जगह कनेक्ट होने के लाभों का आनंद ले सके।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें