Xiaomi के दो साल पुराने इन दो फोन को मिल रहा MIUI 12 का अपडेट

शाओमी ने अपने दो साल पुराने स्मार्टफोन को MIUI 12 का अपडेट देकर नए साल का गिफ्ट दे दिया है। Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro के कुछ यूजर्स ने MIUI 12 के अपडेट मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। बता दें कि रेडमी नोट 5 को दो साल पहले 2018 में लॉन्च किया गया था।
यूजर्स के मुताबिक MIUI 12 के अपडेट के साथ स्क्रीन एनिमेशन के लिए ऑप्टिमाइजेशन, डार्क मोड में नोटिफिकेशन के लिए फिक्स शेड जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro को मिलने वाले वर्जन का नंबर V12.0.2.0.PEIMIXM है और इसकी साइज 2 जीबी के करीब है।
ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि आप किसी वाई-फाई नेटवर्क में अपने फोन को अपडेट करें। वैसे तो आमतौरप पर अपडेट का नोटिफिकेशन मिल जाता है लेकिन यदि आपको अभी तक नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स में जाकर अबाउट फोन में अपडेट चेक कर सकते हैं।
फरवरी 2018 में लॉन्च हुए थे Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro
शाओमी ने नोट 5 सीरीज के इन दोनों स्मार्टफोन को फरवरी 2018 में लॉन्च किया था। रेडमी नोट 5 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। फोन में 5.99 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन के फ्रंट कैमरे के साथ भी एलईडी फ्लैश लाइट होगी। फोन के डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलेगा।
रेडमी नोट 5 प्रो के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा। इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर है।