Realme Watch S Review: फिटनेस और ट्रेवलर्स के लिए एक परफेक्ट स्मार्टवॉच
Realme Watch S Reviewकीमत- 4,999 रुपयेखास फीचर- spo2 सेंसरबैटरी बैकअप- 15 दिन

विस्तार
रियलमी ने एस सीरीज के तहत अपनी दो नई स्मार्टवॉच को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया है जिनमें Realme Watch S और Realme Watch S Pro शामिल हैं। Realme Watch S सीरीज की दोनों वॉच में सर्कुलर डायल दिया गया है। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टवॉच में ब्लड ऑक्सीजन सेंसर के साथ 24 घंटे हर्ट रेट सेंसर दिया गया है। इनमें से Realme Watch S को हमनें कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है तो आइए रिव्यू में जानते हैं कैसी है रियलमी की 4,999 रुपये वाले Realme Watch S स्मार्टवॉच?

Realme Watch S Review: स्पेसिफिकेशन
Realme Watch S को ब्लू, ब्लैक, ऑरेंज और ग्रीन सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ खरीदा जा सकता है। Realme Watch S में 1.3 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है। इसका डायल सर्कुलर है और ब्राइटनेस 600 निट्स है। इस पर 2.5D कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का भी प्रोटेक्शन है। इसमें 16 स्पोर्ट्स मोड हैं जिनमें बाइक, रनिंग, स्विमिंग, योग आदि शामिल हैं।

इस वॉच में 390mAh की बैटरी है जिसे लेकर 15 दिनों के बैकअप का दावा है। इसके साथ एप के जरिए 100 वॉच फेसेज मिलेंगी। वॉच में PPG सेंसर, हर्ट रेट मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर भी है। इसके अलावा इसमें स्लीप ट्रैकर भी है। Realme Watch S वॉटर रेसिस्टेंट है।
Realme Watch S Review: डिजाइन

रियलमी वॉच एस की डिजाइन बाजार में मौजूद अन्य स्मार्टवॉच से काफी अलग है। बाजार में मिल रहीं अधिकतर स्मार्टवॉच में स्क्वॉयर या सर्कुलर डायल दिया गया है। रियलमी वॉच एस में भी सर्कुलर डायल है लेकिन इसकी डिजाइन काफी हद तक ट्रेडिशनल (परंपरागत) वॉच की तरह है। Realme Watch S में बेजल आपको बहुत ही कम मिलेगा और केस एल्यूमीनियम का दिया गया है। इसकी बॉडी में 6063 एल्यूमीनियम एलॉय का इस्तेमाल किया गया है। नीचे की ओर चार सेंसर्स हैं और मैग्नेटिक चार्जिंग पिन को जगह मिली है।

इसके अलावा राइट में दो क्राउन हैं जो कि मेटल के बने हैं। Realme Watch S का बैक पैनल प्लास्टिक का है। बड़ी डिस्प्ले होने के बावजूद घड़ी को इस्तेमाल करना बोरिंग नहीं लगता है। आप इसे पहनकर 24 घंटे आराम से रह सकते हैं। Realme Watch S का केस 47mm का है और यह 12mm पतला है और इसका वजन 48 ग्राम है। वॉच के साथ 22mm का सिलिकॉन स्ट्रैप मिलेगा। इसके अलावा वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IP68 की रेटिंग मिली है यानी 1.5 मीटर पानी में डूबने के बाद भी यह वॉच खराब नहीं होगी। कुल मिलाकर कहें तो इसकी बिल्ड क्वॉलिटी और डिजाइन हमें पसंद आई।
Realme Watch S Review: डिस्प्ले

Realme Watch S में 1.3 इंच की LCD टचस्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है। इसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसमें ऑटो ब्राइटनेस का भी सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा आप अपनी जरूरत के हिसाब से ब्राइटनेस को 1-5 लेवल तक बढ़ा या घटा सकते हैं। इस वॉच में एमोलेड डिस्प्ले ना होने के बाद भी डिस्प्ले की क्वॉलिटी और कलर्स अच्छे हैं। साथ ही टच रिस्पॉन्स भी बढ़िया है। प्रोटेक्शन के लिए डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास-3 मिलता है।

इसमें आपको 100 से अधिक वॉच फेसेज मिलती हैं और वॉच के साथ भी सात वॉच फेसेज मिलती हैं जिन्हें आप होम स्क्रीन को थोड़ी देर प्रेस करके बदल सकते हैं। कुछ वॉच फेसेज के साथ एक दिक्कत है और दिक्कत यह है कि यदि वॉच फेसेज में दो-तीन फंक्शन दिए गए हैं तो वे टच करने पर काम नहीं करते, जबकि अन्य वॉच के साथ ऐसा नहीं है। उदाहरण के तौर पर समझें तो यदि किसी वॉच फेस में हर्ट रेट का आइकन है तो उस पर टच करने के बाद हर्ट रेट का फंक्शन ओपन नहीं होता है, जबकि ऐसा होना नहीं चाहिए।