रेडमी 6ए की पहली सेल आज, यह है शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 19 Sep 2018 10:12 AM IST
Xiaomi Redmi 6A goes to sale in India today first time, Price and offers
Redmi 6A

    शाओमी ने सितंबर की शुरुआत में ही भारत में तीन नए स्मार्टफोन लांच किए हैं जिनमें रेडमी 6, रेडमी 6ए और रेडमी 6 प्रो शामिल हैं। इनमें से रेडमी 6 और रेडमी 6 प्रो की बिक्री पहले से ही हो रही है लेकिन शाओमी रेडमी 6ए की आज पहली बार सेल है।

    रेडमी 6ए को आज पहली बार अमेजॉन से खरीदने का मौका मिलेगा। रेडमी 6ए की बिक्री आज यानि 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे से अमेजॉन इंडिया से होगी। बता दें कि रेडमी 6ए की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये है हालांकि कुछ ही यूनिट की बिक्री तक इसकी कीमत 5,999 रुपये रहेगी। उसके बाद रेडमी 6ए की कीमत बढ़ जाएगी।

    ये भी पढ़ेंः सस्ते में मिल रहे हैं ऑनर के ये 4 स्मार्टफोन, मिल रही है 5,000 रुपये तक की छूट

    रेडमी 6ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 बेस्ड MIUI 10 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर है। फोन में 2/3 जीबी रैम के साथ 16/32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    कैसा है सैमसंग का सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोन

    रेडमी 6ए का कैमरा

    रेडमी 6ए में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ प्रोट्रेट मोड मिलेगा यानि आप बैकग्राउंड ब्लर के साथ फोटो क्लिक कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, 3000mAh की बैटरी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक है। रेडमी 6 ए के 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5,999 और 2GB रैम के साथ 32GB स्टोरज की कीमत 6,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें