Xiaomi Redmi 5A हुआ लॉन्च, 8 दिन बैटरी चलने का दावा

Xiaomi का नया फोन Xiaomi Redmi 5A चीन में लॉन्च हो गया है। यह फोन रेडमी 4ए जैसा ही है। इस फोन के खासियत की बात करें तो कंपनी ने 8 दिन की बैटरी बैकअप का दावा किया है। इसके अलावा फोन को कंपनी के नए एंड्रॉयड बेस्ड ओएस MIUI 9 के साथ लॉन्च किया गया है।
Xiaomi Redmi 5A की स्पेसिफिकेशन और कीमत

इस फोन में 5 इंच की HD डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस फोन में भी रेडमी 4ए की तरह फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 87 दिन के बैकअप का दावा किया है।
फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, 3G, GPRS/ EDGE, Bluetooth, Wi-Fi और Micro-USB दिया गया है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है।
इस फोन की कीमत CNY 599 यानी करीब 6,000 रुपये होगी। चीन में फोन के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो चुका है। हालांकि दूसरे देश में यह फोन कब पहुंचेगा इसकी जानकारी नहीं है। इस फोन के सारे फीचर रेडमी 4 जैसे ही हैं, वहीं बैटरी रेडमी 4 से कम एमएएच वाली है। ऐसे में यह बात समझ में नहीं आ रही है कि कंपनी ने यह फोन लॉन्च ही क्यों किया?