अगले साल लॉन्च होने वाले iPhone में नहीं होगी टच आईडी

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Oct 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
Apple likely to Drop Touch ID in the Next iPhone and give face id
iphone touch id

    अगले साल यानी 2018 में लॉन्च होने वाले आईफोन से एप्पल टच आईडी पूरी तरह से हटाने की तैयारी में है। इसकी जगह कंपनी सिक्योरिटी के लिए फेशियल रिकॉग्निशन का इस्तेमाल अपने फोन में करेगी जैसा कि आईफोन X में कंपनी ने दिया है।

    9to5Mac

    की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में एप्पल के नए आईफोन की बिक्री का सबसे बड़ा कारण उसमें दिया जाने वाला 3D सेंसिंग हो सकता है, हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एप्पल को 3डी सेंसिंग की मैन्यूफैक्चरिंग में फिलहाल कई सारी दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि एप्पल ने इस संबंध में अभी कोई बयान नहीं दिया है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः ​ वोडाफोन का बड़ा दांव, 399 में 6 महीने के लिए 90GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

    बता दें कि एप्पल ने हाल ही में आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन X लॉन्च किया है जिनमें से आईफोन 8 और 8 प्लस में टच आईडी है लेकिन आईफोन x में फेस आईडी दी गई है। आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की बिक्री भारत में 29 सितंबर से हो रही है, वहीं आईफोन x की बिक्री 3 नवंबर से शुरू होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें