शाओमी रेडमी 4A की तीसरी सेल आज, ऐसे करें बुकिंग

पहले दो सेल में रिकार्डतोड़ बिक्री होने वाला फोन रेडमी 4ए आज एक बार फिर से सेल में बिकेगा। फोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से अमेजॉन और mi.com पर होगी। हालांकि फिलहाल डार्क ग्रे और गोल्ड वेरियंट की ही बिक्री हो रही है, जबकि रोज़ गोल्ड वेरियंट की बिक्री 6 अप्रैल से होगी। बता दें कि रेडमी 4ए की यह तीसरी सेल है। पहली सेल के बाद कंपनी का दावा था कि पहली सेल में 1 सेकेंड 1,500 फोन बिके थे।
शाओमी रेडमी 4ए की स्पेसिफिकेशन और Idea का रोज 1 जीबी डाटा

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी रेडमी 4ए इसमें पॉलीकार्बोनेट बॉडी, हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट, ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 720x1280 पिक्सल का 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन प्रोससेर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू, 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम दिया गया है। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 4ए में 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला रियर और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4G, वाई-फाई 802.11 b/g/n, जीपीएसGPS/A-GPS, ब्लूटूथ v4.1 और बैटरी 3120mAh की है। फोन की कीमत 5,999 रुपये है।
आइडिया का 1 जीबी डाटा रोज
वहीं रेडमी 4ए के साथ आइडिया की ओर से 1 जीबी डाटा भी दिया जा रहा है। आइडिया के 343 रुपये के रिचार्ज पर रोज 1 जीबी डाटा और 300 मिनट प्रतिदिन की लिमिट के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग 28 दिनों तक मिलेगी। यह ऑफर 30 मार्च 2017 से 30 जून 2017 तक है।