मोटो जी5 Vs रेडमी नोट 4, किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा ?

भारतीय मोबाइल बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि मोटो (Lenovo) और शाओमी दो ही कंपनियों में कड़ी टक्कर है। एक ओर शाओमी जहां लगातार सस्ते और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है, वहीं लेनोवो ने भी मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस को लॉन्च करके मोबाइल बाजार को गर्म कर दिया है। अब सवाल ये उठता है कि शाओमी का फोन बेहतर है या फिर मोटो का। चलिए देखते हैं मोटो जी5 Vs शाओमी रेडमी नोट 4।
मोटो जी5 Vs रेडमी नोट 4

सबसे पहले रेडमी नोट 4 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में है। इस फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) की फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, हाइब्रिड सिम स्लॉट, एंड्रॉयड मार्शमैलो, रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का एफ/2.0 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ है और सेल्फी कैमरा 85 डिग्री वाइड एंगल वाला 5 मेगापिक्सल का है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 4100 एमएएच की बैटरी है। साथ ही इंटरनल स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वजन 165 ग्राम है। फोन की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है।
नोट : बजट फोन की कैटेगरी में यह फोन बेहतर ऑप्शन है, क्योंकि इसका कैमरा, रैम, प्रोसेसेर, बैटरी इस रेंज में काफी बेहतर है।
मोटो जी5 Vs रेडमी नोट 4

मंगलवार को भारत में लॉन्च हुए मोटो जी5 की टक्कर सीधे तौर पर शाओमी रेडमी नोट 4 से हो रही है। सबसे पहले मोटो जी5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले जिसकी रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज का स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 2,800 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, वहीं मोटो जी5 में 13 मेगापिक्सल का पीडीएएफ कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। साथ में डुअल-एलईडी फ्लैश लाइट भी है, वहीं सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है इसके साथ वाइड एंगल लेंस भी है। फोन की कीमत 11,999 रुपये है। फोन में अपडेट के बाद गूगल असिस्टेंट भी मिलेगा।