रेडमी नोट 4, 3S, 3S प्राइम और रेडमी 4A खरीदने का आज है मौका

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Apr 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
xiaomi redmi 4a, prime 3s, 3s and redmi 4a goes to sell today
Redmi Note 4

    भारतीय मोबाइल बाजार में अपनी धाक जमा चुकी चाईनीज कंपनी शाओमी के 4 सस्ते स्मार्टफोन आज सेल के लिए हैं। शाओमी के 4 सस्ते स्मार्टफोन आज सेल के लिए हैं। फ्लिपकार्ट पर जहां रेडमी नोट 4, प्राइम 3एस और 3एस प्राइम की सेल शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से होगी।, वहीं MI.COM पर रेडमी 4ए के लिए दोपहर 12 बजे से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। अमेजॉन पर भी दोपहर 12 बजे से रेडमी 3एस और 3एस प्राइम की सेल होगी।

    रेडमी 4ए की स्पेसिफिकेशन

    शाओमी रेडमी 4ए
    शाओमी रेडमी 4ए

    शाओमी रेडमी 4ए इसमें पॉलीकार्बोनेट बॉडी, हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट, ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 720x1280 पिक्सल का 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन प्रोससेर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू, 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम दिया गया है। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 4ए में 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला रियर और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4G, वाई-फाई 802.11 b/g/n, जीपीएसGPS/A-GPS, ब्लूटूथ v4.1 और बैटरी 3120mAh की है। फोन की कीमत 5,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    रेडमी नोट 4 की स्पेसिफिकेशन

    रेडमी नोट 4
    रेडमी नोट 4 - फोटो : bgr

    रेडमी नोट 4 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें रेडमी नोट 4 में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) की फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, हाइब्रिड सिम स्लॉट, एंड्रॉयड मार्शमैलो, 13 मेगापिक्सल का एफ/2.0 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ है और सेल्फी कैमरा 85 डिग्री वाइड एंगल वाला 5 मेगापिक्सल का है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 4100 एमएएच की बैटरी है। साथ ही इंटरनल स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रेडमी 3एस और 3एस प्राइम की स्पेसिफिकेशन

    रेडमी 3एस प्राइम
    रेडमी 3एस प्राइम

    रेडमी 3एस में जहां 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है, वहीं रेडमी 3एस प्राइम में 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज है। दोनों फोन में 4100 एमएएच की बैटरी, 5 इंच की एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू, पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0, एचडीआर मोड, 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4जी सपोर्ट, वाई-फाई, जीपीआरएस/एज और ब्लूटूथ है। 3एस की कीमत 6,999 रुपये और 3एस प्राइम की कीमत 8,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें