ब्लैकबेरी के आखिरी फोन KEYone के रिलीज डेट का हुआ खुलासा

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Apr 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
BlackBerry KEYone QWERTY Android Smartphone Go Sale on May 31
ब्लैकबेरी की-वन - फोटो : Liliputing

    बर्सिलोना का मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस तो आपको याद ही होगा जिसमें ब्लैकबेरी का आखिरी इनहाउस डिजाइन स्मार्टफोन ब्लैकबेरी KEYone लॉन्च हुआ था। लॉन्चिंग के समय फोन के बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं हुआ था लेकिन गुरुवार को ब्लैकबेरी और टीसीएल ने फोन के सेल की तारीख का ऐलान किया। बता दें कि ब्लैकबेरी का लाइसेंस अब TCL के पास है। ब्लैकबेरी कीवन की बिक्री अमेरिका और कनाडा में 31 मई से शुरू होगी, जबकि प्री-बुकिंग 18 मई से शुरू हो जाएगी। अमेरिका में अनलॉक ब्लैकबेरी कीवन फोन की कीमत $549 यानी करीब 35,278 रुपये होगी, जबकि कैरियर पर मिलने वाला लॉक वेरिएंट की कीमत कनाडा में 199 कनाडाई डॉलर (करीब 10,000 रुपये) होगी। कंपनी ने भारत में फोन के लॉन्चिंग के तारीख की घोषणा नहीं की है।

    ये भी पढ़ें- ब्लैकबेरी के आखिरी KEYone फोन क्यों खरीदना चाहेंगे आप ?​

    ब्लैकबेरी कीवन की स्पेसिफिकेशन

    ब्लैकबेरी का यह फोन पूरी तरह से एंड्रॉयड है। फोन के स्पेसबार पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में की दिए गए हैं। फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं यह फोन एंड्रॉयड के 7.0 नूगट पर काम करेगा। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज का क्वॉलकॉम स्नैपड्रगैन ऑक्टाकोर 625 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। ब्लैकबेरी KEYone में 12 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन

    बेहतर फोटोग्राफी के लिए कैमरे में Sony IMX378 सेंसर भी है। फोन में 3,050एमएएच की क्विक चार्जिंग बैटरी है। कंपनी के दावे के मुताबिक KEYone मात्र 36 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो सकता है। फोन में 4.5 इंच का 1080 पिक्सल वाला स्क्रीन है। इसमें एडर्नो 506 जीपीयू ग्राफिक है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है, साथ ही इसमें USB Type C पोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें