शाओमी रेडमी 4ए का 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरियंट लॉन्च, जानें कीमत

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Aug 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 4A new variant with 3GB RAM and 32GB ROM launched
Redmi 4a

    शाओमी ने अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोन रेडमी 4ए को नए अवतार में लॉन्च किया है। कंपनी ने रेडमी 4ए के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की घोषणा की है। कंपनी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। बता दें कि रेडमी 4ए को 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया था।

    ये भी पढ़ेंः वोडाफोन लाया 392 रुपये का प्लान, रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री

    शाओमी रेडमी 4ए के नए वेरियंट की कीमत

    Xiaomi Redmi 4A
    Xiaomi Redmi 4A

    इस फोन में पॉलीकार्बोनेट बॉडी, हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट, ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 720x1280 पिक्सल का 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोससेर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू है। फोन अब 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला रियर और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G,वाई-फाई 802.11 b/g/n, जीपीएसGPS/A-GPS, ब्लूटूथ v4.1 और बैटरी 3120mAh की है। फोन के 2 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 5,999 रुपये और 3 जीबी रैम वाले की कीमत 6,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें