वोडाफोन लाया 392 रुपये का प्लान, रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Aug 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
Vodafone India offer 28GB data and unlimited Voice Calls for 28 Days at Rs 392
Vodafone

    वोडाफोन ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए 392 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत डाटा के साथ-साथ किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसके तहत रोमिंग में भी कोई चार्ज नहीं लगेगा यानी आप रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा ले सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः वोडाफोन अब सभी यूजर्स को दे रहा है 349 रुपये में अनलिमिटेड मजा

    विस्तार से जानें वोडाफोन के 392 रुपये वाले प्लान के बारे में

    Vodafone
    Vodafone

    सबसे पहले बता दें कि यह प्लान फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के यूजर्स के लिए ही है। इस प्लान में 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 28 जीबी 3G/4G डाटा मिलेगा। डाटा की सीमा रोज 1 जीबी होगी। वहीं इसके अलावा कंपनी ने 198 रुपये का भी एक कॉम्बो पैक पेश किया है। इस प्लान में भी आपको 28 दिनों के लिए 2 जीबी डाटा और वोडाफोन टू वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

    विज्ञापन

    इन दोनों प्लान की लॉन्चिंग के खास मौके पर वोडाफोन इंडिया के दिल्ली-एनसीआर के बिजनेस हेड आलोक वर्मा ने कहा, 'दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में वोडाफोन के प्रीपेड उपभोक्ता त्योहारों के दौरान बाहर घूमने जाते हैं। इन्हीं उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हम यह पॉकेट-फ्रैंडली पैक लेकर आए हैं जिसके जरिए वे शहर से बाहर यात्रा के दौरान भी अपने प्रियजनों के साथ जुड़े रह सकेंगे। तो अगर आप छुट्टी की योजना बना रहे हैं तो 392 रु या 198 रु का रीचार्ज कराना न भूलें। फिर चाहें कहीं पर भी हों लम्बी बातों और इंटरनेट ब्राउजिंग का लुत्फ उठाएं।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें