शाओमी के सबसे सस्ते फोन रेडमी 4ए खरीदने का आज है मौका

शाओमी का सस्ते से भी सस्ता स्मार्टफोन रेडमी 4ए आज सेल के लिए है। आज यानी गुरुवार को रेडमी 4ए की सेल अमेजॉन इंडिया से दोपहर 12 बजे से होगी। यह फोन गोल्ड, डार्क ग्रे और रोज गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा। बता दें कि यह फोन मार्च में भारत में लॉन्च हुआ था। उसके बाद से इस फोन की सेल हर सप्ताह होती है।
शाओमी रेडमी 4ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

रेडमी 4ए इसमें पॉलीकार्बोनेट बॉडी, हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट, ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 720x1280 पिक्सल का 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन प्रोससेर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू, 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम दिया गया है।
स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 4ए में 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला रियर और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4G, वाई-फाई 802.11 b/g/n, जीपीएसGPS/A-GPS, ब्लूटूथ v4.1 और बैटरी 3120mAh की है। फोन की कीमत 5,999 रुपये है।
फोन के साथ कई सारे ऑफर्स भी मिल रहे हैं। जियो की ओर से जहां 30 जीबी एक्स्ट्रा डाटा दिया जा रहा है, वहीं फोन का कवर 349 रुपये की जगह 299 रुपये में एमआई का हेडफोन 599 रुपये में मिलेगा।