शाओमी रेडमी 4 इस दिन होगा लॉन्च, अमेजॉन पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Thu, 11 May 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi redmi 4 pre registration starts on amazon
शाओमी

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में अपने कदम पूरी तरह से जमा लिए हैं। कंपनी भारत में लोगों का पसंदीदा स्मार्टफोन ब्रांड बनती जा रही है। शाओमी जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी का अगला स्मार्टफोन रेडमी 4 है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन ने अब घोषणा की है कि शाओमी का अलगा स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। अमेजॉन ने इस स्मार्टफोन की उपलब्धता की जानकारी देने के लिए प्री रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है।

    जानें फीचर और कीमत

    शाओमी
    शाओमी

    माना जा रहा है कि कंपनी रेडमी-4 के साथ रेडमी-4 प्राइम को भी लॉन्च कर सकती है। शाओमी ने इन दोनों स्मार्टफोन को पिछले साल नवंब में चीन में लॉन्च किया था। चीन में रेडमी-4 की कीमत 699 युआन लगभग 6,900 रुपये और रेडमी 4 प्राइम की कीमत 899 युआन लगभग 8,900 रुपये है। बता दें कि रेडमी-4 हर हफ्ते फ्लैश सेल के जरिए बेचा जाएगा।

    विज्ञापन

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी-4 में 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा। फोन में ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है। रेडमी-4 में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं रेडमी-4 प्राइम की बात करें तो इसमें भी 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले लगा है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर क्वॉकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी-4 प्राइम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन के बाकी फीचर रेडमी-4 के समान ही है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर आधारित एमआईयूआई 8 पर काम करते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें