शाओमी रेडमी 4 खरीदने का आज है सबसे शानदार मौका, शाम 5 बजे है सेल

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 10 Jul 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 4 goes to sale on Amazon India Today for amazon prime users
Redmi 4

    शाओमी का चर्चित फोन रेडमी 4 आज पहली बार सोमवार के दिन सेल के लिए है, हालांकि अमेजॉन पर आज की सेल केवल अमेजॉन प्राइम मेंबर के लिए ही है। आज की सेल में रेडमी 4 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरियंट वाले फोन की भी बिक्री होगी। फोन की बिक्री शाम 5 बजे से होगी। इससे पहले फोन की बिक्री अमेजॉन पर मंगलवार को होती रही है।

    शाओमी रेडमी 4 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    रेडमी 4
    रेडमी 4

    इस फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, डुअल हाइब्रिड सिम सेटअप, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। रेडमी 4, 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    इस फोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये है। इसके अलावा 3जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये/10,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शाओमी रेडमी 4 के साथ मिलने वाले ऑफर

    Redmi 4 Offer
    Redmi 4 Offer

    फोन के साथ अगर आप कवर भी खरीदते हैं तो यह आपको 499 रुपये की जगह 349 रुपये में मिल जाएगा। इसके अलावा शाओमी का हेडफोन 599 रुपये में, यस बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 500 रुपये का फ्लैट कैशबैक, गोआईबीबो पर फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 5,000 रुपये तक की छूट, वोडाफोन की ओर से 5 महीने तक 45 जीबी डाटा फ्री, और किंडल ऐप डाउनलोड करके साइन करने पर किंडल बुक्स खरीदने के लिए 200 रुपये का प्रमोशनल क्रेडिट मिलेगा। अगली स्लाइड में जानें फटाफट बुकिंग करने का तरीका।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें