आरकॉम 365 रुपये में दे रहा है 365 दिनों तक रोज 1GB डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 10 Jul 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
RCom Offer 1GB 2G Data Per Day for 365 Days at Just Rs 365
mobile

    जियो, एयरटेल, आइडिया, वोडाफोन और बीएसएनएल की राह पर चलते हुए रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) ने अब तक का अपना सबसे अनोखा प्लान लॉन्च किया है जिसमें 365 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा मिल रहा है। बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने भी कई टैरिफ प्लान लॉन्च किए थे।

    क्या है आरकॉम का 365 रुपये वाला प्लान ?

    RCom
    RCom

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह प्लान 2जी प्री-पेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान के तहत 365 रुपये में 365 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। यह ऑफर अलग-अलग सर्किल के लिए अलग-अलग है। जैसे- यही प्लान चेन्नई में 382 रुपये का है जिसमें 382 दिनों के लिए 382 जीबी डाटा मिलेगा, वहीं आंध्र प्रदेश में 365 रुपये का है।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले आरकॉम ने अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए 193 रुपये का प्लान लॉन्च किया था जिसके तहत 28 दिनों तक रोज 1 जीबी 4जी डाटा मिल रहा है। 365 रुपये वाला प्लान आरकॉम की वेबसाइट, पेटीएम, मोबिक्विक के जरिए कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें