शाओमी रेडमी 4 के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार, ओपन सेल में मिलेगा फोन

शाओमी का बजट स्मार्टफोन रेडमी 4 आज से ओपन सेल में मिलेगा। फोन को अमेजॉन इंडिया और MI.COM से खरीदा जा सकेगा, हालांकि ओपन सेल में रेडमी 4 का केवल 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरियंट ही मिलेगा। बाकी 3 जीबी रैम और 2 जीबी रैम वाले वेरियंट की फ्लैश सेल 29 अगस्त को अमेजॉन पर होगी। रेडमी 4 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी रैम वाले वेरियंट के ओपन सेल की जानकारी शाओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके दी है।
ये भी पढ़ेंः जियो फोन से कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग, प्री-बुकिंग से पहले जानें सारे फीचर्स
शाओमी रेडमी 4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, डुअल हाइब्रिड सिम सेटअप, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः कल सुबह इतने बजे से होगी जियो फोन की बुकिंग, जानें तरीका
रेडमी 4, 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है। इस फोन की कीमत 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज 6,999 रुपये, 3जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है।
शाओमी रेडमी 4 के साथ मिलने वाले ऑफर्स

फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तों जियो प्राइम यूजर्स को 30 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। इसके अलावा हंगामा की ओर से हंगामा म्यूजिक का 12 महीनों का फ्री सब्सक्रिप्शन और हंगामा प्ले का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।