जियो फोन में होंगे 2 कैमरे, कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग, प्री-बुकिंग से पहले जानें सारे फीचर्स

जियो फोन की बीटा टेस्टिंग आज खत्म हो रही है, इसके बाद कल यानी 24 अगस्त से फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो रही है और सितंबर से लोगों के हाथ में JioPhone में मौजूद होगा। फोन को लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं है कि फोन में क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे, लेकिन बुकिंग से एक दिन पहले एक लीक रिपोर्ट में फोन के सभी फीचर्स के बारे में पता चला है तो आइए जानते हैं कि 1,500 रुपये सिक्योरिटी के साथ मिलने वाले जियो 4जी फीचर फोन में आपको क्या-क्या मिलने वाला है?
ये भी पढ़ेंः कल सुबह इतने बजे से होगी जियो फोन की बुकिंग, जानें तरीका

दरअसल कल से शुरू हो रही प्री-बुकिंग के लिए कंपनी ने रिटेलर्स को ब्रोसर बांटे हैं जिनसे जियो फोन के फीचर्स का खुलासा हुआ है। ब्रोसर के मुताबिक जियो फोन में रियर और फ्रंट दोनों प्रकार के कैमरे होंगे। रियर कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा और फ्रंट कैमरा वीजीए होगा जिसकी मदद से आप वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे। फोन में सिंगल सिम सपोर्ट है यानी आप दूसरी कंपनी का सिम कार्ड यूज नहीं कर सकते।

इसके अलावा फोन में 4GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी जिसे 128GB तक बढ़ाया जा सकेगा। वहीं Jio TV ऐप पर 400 से ज्यादा चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। जियो म्यूजिक पर 1 करोड़ से ज्यादा गाने मिलेंगे। वहीं फोन में गूगल मैप्स, यूट्यूब, फेसबुक, क्रोम और फायरफॉक्स जैसे ऐप मिलेंगे। हालांकि फिलहाल फोन में व्हाट्सऐप नहीं चलेगा और ना ही हॉट्सपॉट होगा। ऐसा संभव है कि आगे चलकर इसमें व्हाट्सऐप सपोर्ट कर सकता है।