शाओमी ने कार के लिए पेश किया रियरव्यू रिकॉर्डर, बोलकर कर सकेंगे कंट्रोल

स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, स्कूटर, बैग और टी-शर्ट के बाद चीन की कंपनी शाओमी ने नया स्मार्ट रियरव्यू मिरर लॉन्च किया है जिसमें वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें कैमरा लगा है। इसके अलावा कंपनी ने रिवर्स वीडियो रिकॉर्डर भी पेश किया है। इसकी खास बात यह है कि 70 कदम तक की दूरी को भी एचडी में रिकॉर्ड कर सकता है।
शाओमी के इस एमआई रियरव्यू मिरर ड्राइविंग रिकॉर्डर और रिवर्स रिकॉर्डर की बिक्री 16 जून से चीन में शुरू होगी। रियरव्यू मिरर की कीमत जहां 399 चीनी युआन यानि करीब 4,200 रुपये है, वहीं रिवर्स रिकॉर्डर की कीमत 99 चीनी युआन यानि करीब 1,000 रुपये है।
शाओमी का एमआई रियररिव्यू मिरर कार मालिकों के लिए एक शानदार मिरर साबित होगा। पार्किंग के दौरान यह काफी मददगार होगा। इसमें 5 इंच की आईपीएस डिस्प्ले मिलेगी। साथ में वॉयस कंट्रोल, पार्किंग मॉनिटरिंग और आगे-पीछे दोनों तरफ रिकॉर्डिंग का विक्लप भी मिलेगा। इसमें 64 तक की मेमोरी कार्ड का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

अब रिवर्स वीडियो रिकॉर्डर की बात करें इसमें भी वॉयस कंट्रोल दिया गया है यानि आप बोलकर फोटो क्लिक कर सकते हैं। साथ ही टक्कर के समय यह कैमरा वीडियो को स्वतः ही सेव कर लेगा। इसमें 470mAh की बैटरी है और दोनोंं डिवाइस वाटरफ्रूप हैं।
- रोज 3GB डाटा वाले एयरटेल, वोडाफोन, जियो और आइडिया के प्री-पेड प्लान, देखें लिस्ट
- आईफोन की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा एप्पल, पुलिस भी नहीं खोल पाएगी लॉक
- सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया नया स्मार्ट टीवी, दीवार के हिसाब से बदल लेगा रंग
- सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस का सनराइज गोल्ड कलर वेरियंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत