शाओमी एमआई मैक्स 2 की पहली सेल आज, इसमें है 5300mAh की बैटरी

amarujala.com Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Jul 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi Max goes to sale via mi.com and mi home today
Xiaomi Mi Max 2

    शाओमी के नए स्मार्टफोन एमआई मैक्स 2 की पहली सेल आज एमआई.कॉम और एमआई होम ऑफलाइन रिटेल स्टोर से होगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 5300mAh की बैटरी है।

    बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि सिर्फ 1 घंटे की चार्जिंग में पूरे दिन भर का बैकअप मिलेगा, साथ ही कंपनी का दावा 57 घंटे के टॉकटाइम का है। इस फोन की एक और खासियत इसकी 6.44 इंच की डिस्प्ले भी है। एमआई मैक्स 2 पिछले साल लॉन्च हुए एमआई मैक्स का ही अपग्रेडेड वर्जन है।

    विज्ञापन

    शाओमी एमआई मैक्स 2 के स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Xiaomi Mi Max 2
    Xiaomi Mi Max 2

    शाओमी एमआई मैक्स 2 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 दिया है। फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर, 2GHz का स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर 625 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX386 सेंसर वाला PDAF कैमरा है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट भी है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 4G VoLTE, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11ac, GPS/ A-GPS, ब्लूटूथ v4.2, 3.5mm ऑडियो जैक और USB टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

    इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 5300 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्जिंग 3.0 को सपोर्ट करती है। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में आएगा। इसकी कीमत 16,999 रुपये होगी। 27 जुलाई से फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और अमेजॉन से होगी। फोन के साथ जियो की तरफ से 100 जीबी 4जी डाटा 309 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें