Xiaomi Mi Max 3 के फीचर्स लीक, मिलेगी 5500mAh की बैटरी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 16 Jan 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi Max 3 specifications Leak, suggests 5500mAh battery
Xiaomi Mi Max 3

    शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन एमआई मैक्स 3 के स्पेसिफिकेशंस एक बार फिर सामने आए हैं। नई लीक्स के मुताबिक Mi Max 3 में 6.99 इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले होगी। वहीं इस फोन में 5500mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है। इस फोन की लॉन्चिंग जून 2018 में हो सकती है।

    शाओमी एमआई मैक्स 3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Mi Max 3
    Xiaomi Mi Max 3

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक Mi Max 3 में 6.99 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 635 प्रोसेसर, 3GB/4GB रैम और 64/128GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन में क्वॉलकॉम का क्विक चार्ज 3.0 मिलेगा। इस फोन की कीमत CNY 1,699 यानी करीब 16,900 रुपये हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें