Xiaomi ला रही है सस्ता फोन ‘Desh Ka Smartphone’, इस दिन होगा लॉन्च

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Nov 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi India to 'Desh Ka Smartphone' on 30th November
Xiaomi Desh Ka Smartphone

    शाओमी भारत में एक और सस्ता और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके एंट्री लेवल मोबाइल‘Desh Ka Smartphone’के लॉन्चिंग की जानकारी दी है। फोन की लॉन्चिंग 30 नवंबर को होगी।

    बता दें कि शाओमी का अभी तक भारत में सबसे सस्ता फोन रेडमी 4ए है जिसकी कीमत 5,999 रुपये है। अब देखना यह है कि कंपनी इससे भी सस्ता फोन लॉन्च करती है या फिर इसी कीमत पर 30 नवंबर को देश का स्मार्टफोन लॉन्च होगा। यह भी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी रेडमी 4ए का अपग्रेडड वर्जन भारत में उतारे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः फोन में हो रहे हैं ये 5 बदलाव तो फटने वाला है आपका मोबाइल

    अभी हाल ही में कंपनी ने भारत में फोन की बिक्री बढ़ाने के लिए एमआई एक्सचेंज प्रोग्राम लॉन्च किया है जिसके तहत एमआई होम से पुराने फोन को एक्सचेंज करके नया शाओमी का फोन का लिया जा सकता है। इससे पहले शाओमी ने 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला रेडमी Redmi Y1 बाजार में उतारा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें