Xiaomi ने दिया बड़ा झटका, बढ़ाई Redmi Note 5 Pro की कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 30 Apr 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi hiked the price of Redmi Note 5 Pro in India
Redmi Note 5 Pro

    Xiaomi ने अपने भारतीय यूजर्स को बड़ा झटका देते हुए  Redmi Note 5 Pro की कीमत को बढ़ा दिया है। शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो की शुरुआती कीमत अब 14,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 13,999 रुपये थी। हालांकि इस फोन के 6 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत नहीं बढ़ी है। बढ़ी हुई कीमत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर्स पर लागू होंगी। वहीं शाओमी ने अपनी वेबसाइट को भी नई कीमत के साथ अपडेट कर दिया है।

    This will help us bring more units to all of you!

    विज्ञापन

    Read more: https://t.co/T6aykphV0q pic.twitter.com/3NrgS4sxFd — Manu Kumar Jain (@manukumarjain) April 30, 2018

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Xiaomi ने आखिर क्यों बढ़ाई रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत?

     Redmi Note 5 Pro
    Redmi Note 5 Pro

    Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत को बढ़ाने की जानकारी शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने ट्वीट में इसके पीछे का कारण PCBA (प्रिंटेट सर्किट बोर्ड असेंबली) के आयात में टैक्स की वृद्धि का हवाला दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह बड़ी मात्रा में पीसीबीए का आयात कर रही है क्योंकि भारत में पीसीबीए का उत्पादन बहुत कम हो रहा है।

    वहीं कंपनी ने कहा है कि जिन ग्राहकों ने इनके प्री-ऑर्डर बुक कर दिए हैं, उन्हें फोन पुरानी कीमत में ही दिया जाएगा। बता दें कि फोन के साथ कंपनी ने अपने 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत भी 5 हजार रुपये बढ़ा दी है। अब इस टीवी को 44,999 रुपये में खरीदना होगा, पहले इसकी कीमत 39,999 रुपये थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें