Redmi के इन स्मार्टफोन को नहीं मिलेगा MIUI 12 का अपडेट, शाओमी ने किया कंफर्म

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Dec 2020 03:49 PM IST
Xiaomi Redmi 7 Redmi Y3 Redmi 6A Redmi 6 Wont Get MIUI 12 Update confirm
MIUI 12 - फोटो : TWITTER

    यदि आप भी शाओमी की रेडमी सीरीज के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और MIUI 12 के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए यह बहुत बड़ी खबर है। शाओमी ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि Redmi 7, Redmi Y3, Redmi 6A, और Redmi 6 को MIUI 12 का अपडेट नहीं मिलेगा। शाओमी ने इसकी पुष्टि एमआई कम्यूनिटी फोरम पर शाओमी ने की है। बता दें कि पहले कंपनी ने कहा था कि दूसरे फेज में इन सभी डिवाइस के लिए MIUI 12 का अपडेट जारी किया जाएगा।

    Xiaomi ने फोरम पर कहा है कि MIUI 12 का अपडेट Redmi 7, Redmi Y3, Redmi 6A, और Redmi 6 को MIUI 12 के लिए जारी नहीं किया जाएगा। कंपनी इस अपडेट को नहीं करने के पीछे परफॉर्मेंस इश्यू बताया है, हालांकि कंपनी ने साफ तौर पर अपडेट के बाद आने वाली दिक्कतों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

    इसी साल मई में Xiaomi ने कहा था कि Redmi 7, Redmi Y3, Redmi 6A और Redmi 6 के लिए MIUI 12 का अपडेट जारी किया जाएगा। बता दें कि हाल ही में Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro, Poco F1 20,499 और Mi 10 के लिए MIUI 12 का अपडेट जारी किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें