Samsung ने भारत में पूरे किए 25 साल, 2004 में लॉन्च किया था पहला फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Dec 2020 01:58 PM IST
Samsung Completes 25 Years in India Commitment to India with New Vision PoweringDigitalIndia
Samsung Completes 25 Years in India - फोटो : Amar Ujala

    इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने आज भारत में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर कंपनी #PoweringDigitalIndia अभियान शुरू किया, जो एक नए रोमांचक नागरिकता कार्यक्रम से संचालित होगा। इस कार्यक्रम के दौरान देश भर के छात्रों, स्थानीय स्टार्टअप समुदाय पर विशेष फोकस के साथ बदलावों के साथ एक नई स्थानीय R&D रणनीति और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को लक्ष्य कर कई नई पहल होगी।

    इन नए विजन को लॉन्च करते हुए सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट और सीईओ केन कांग ने कहा, '25 की उम्र में सैमसंग इंडिया भी न्यू इंडिया की तरह युवा और जोशीला है। हमारे लाखों ग्राहकों, हमारे साझेदारों और कर्मचारियों ने सालों तक अपना प्यार देकर सैमसंग को मोबाइल फोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में देश का सबसे बड़ा, सबसे भरोसेमंद और सबसे प्रशंसित ब्रांड बनाया है। देश में शायद ही कोई ऐसा घर हो, जहां सैमसंग किसी न किसी रूप में मौजूद न हो। हमारा नया विजन #PoweringDigitalIndia भारत के भावी ग्रोथ के लिए एक दिशा तय करता है, जिसमें सैमसंग सबसे मजबूत साझेदार की भूमिका निभाता रहेगा।'

    नागरिकताः युवाओं के लिए विजन

    • भारत एक युवा देश है और सैमसंग आने वाले कल के लिए नेतृत्व तैयार कर इसमें अपना योगदान देना चाहती है। डिजिटल इंडिया को सशक्त बनाने के विजन के हिस्से के तौर पर सैमसंग एक नया युवा-केंद्रित नागरिकता कार्यक्रम शुरू करेगी जिसमें इंजीनियरिंग के छात्रों और पूरे देश के शिक्षा जगत को शामिल किया जाएगा। इससे देश में इनोवेशन के लिए एक मजबूत पारिस्थितक तंत्र खड़ा करने में मदद मिलेगी।

    बदलावों के साथ नई R&D रणनीति

    • सैमसंग ने कहा R&D के मोर्चे पर हमारे पास अगले साल के लिए एक नई रणनीति है। भारत में मौजूद सैमसंग के R&D केंद्र 5G, AI, IoT और क्लाउड सेवाओं जैसे आधुनिकतम R&D क्षेत्रों में काम करना जारी रखेंगे और अनुसंधान को विकास के रास्ते कारोबार के चरण तक पहुंचाने के लिए सांगोपांग सोच के साथ परियोजनाएं प्रारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे देश में इनोवेशन और स्टार्टअप पारिस्थितिक तंत्र को मजबूत करने में मदद देने के लिए और साथ ही अपनी इन-हाउस इनोवेशन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए स्टार्टअप कंपनियों, छात्रों और विश्वविद्यालयों के साथ अपने ओपन इनोवेशंस को विस्तार भी देंगे।

    नेटवर्क के विकास की अगुवाई

    • सैमसंग ने एक भारतीय दूरसंचार कंपनी के लिए पूरे देश में अब तक का सबसे बड़ा 4G LTE नेटवर्क खड़ा किया है। यह दुनिया के सबसे विशाल डाटा कैरियर में भी एक है, जो उपभोक्ताओं और उद्योगों को भरोसेमंद नेटर्किंग सेवाएं देता है। सैमसंग 5G टेक्नोलॉजी में भी अगुवा है और भारत में कई साझेदारों के साथ मिलकर नेटवर्क के विकास में नेतृत्व देने में मदद कर ही है।

    मैन्युफैक्चरिंग में नई पहल

    • सैमसंग भारत के मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नई पहलों की योजना बना रही है, जिनकी दिशा सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ विजन में योगदान करने और देश को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने में सहयोग की होगी। इस मौके को यादगार बनाने के लिए सैमसंग इंडिया ने नए विजन का एक लोगो लॉन्च किया है। लोगो के डिजाइन में अंग्रेजी के “I” अक्षर के ऊपर एक बिंदु है जो चाल और गति को सूचित करता हैं।

    1995 भारत में हुई थी सैमसंग की एंट्री

    भारत में सैमसंग की यात्रा 1995 में शुरू हुई, हालांकि कंपनी ने अपना पहला फोन 2004 में लॉन्च किया था। इसके बाद से सैमसंग भारत के साथ बढ़ती गई और दो मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों, 5 R&D केंद्रों और एक डिजाइन केंद्र, 2,00,000 खुदरा दुकानों, 70,000 कर्मचारियों, और 10 अरब डॉलर से ज्यादा आमदनी के साथ भारत की सबसे बड़ी मोबाइल फोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी बन गई है। सैमसंग की पहली मैन्युफैक्चरिंग इकाई नोएडा में और R&D केंद्र बंगलूरू में 1996 में बने। बता दें कि सैमसंग ने 2018 में नोएडा में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन किया।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें