Vivo Z1 Pro में मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा, जानें फोन के अन्य फीचर्स

वीवो भारत में अपने नए फोन Vivo Z1 Pro की लॉन्चिंग की तैयारी में है, हालांकि कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग तारीख की जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि जून 2019 के अंत तक इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वीवो अपने इस नए फोन को 14 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगा। वहीं लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने एक ट्वीट करके Vivo Z1 Pro के फीचर्स के बारे में जानकारी दी है और साथ ही यह भी कहा है कि Vivo Z1 Pro, पबजी मोबाइल क्लब ओपन 2019 का आधिकारिक स्मार्टफोन है।
Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन
Vivo Z1 Pro के फीचर्स की बात करें तो ट्विटर पर दी गई जानकारी के मुताबिक Vivo Z1 Pro में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में बेजललेस डिस्प्ले मिलेगी और डिस्प्ले में ही सेल्फी कैमरा मिलेगा जो कि फोन के बायीं ओर कोने में होगा। हालांकि इस कैमरा सेटअप को पंचहोल डिस्प्ले कैमरा सेटअप भी कहा जा रहा है। इसके अलावा Vivo Z1 Pro में 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा पहले भी इस बात का खुलासा हो गया है इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा।
फोन के साथ 18 वाट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। कंपनी द्वारा किए ट्वीट में दिख रही फोटो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि फोन के दायीं ओर वॉल्यूम और पावर बटन दिखाई दे रहे हैं, वहीं एक बटन बायीं ओर भी दिख रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि कंपनी नोकिया और गूगल के फोन की तरह Vivo Z1 Pro में भी गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से बटन दे सकती है। इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। फ्लिपकार्ट पर वीवो जेड1 प्रो का पेज भी लाइव हो गया है।
- जून में लॉन्च होने जा रहे हैं ये शानदार पांच स्मार्टफोन, इन्हें देखते ही खरीदने को होगा मन
- गूगल ने लॉन्च किया Game Builder, बिना कोडिंग बनाएं 3D वीडियो गेम
- अब दुकानों से भी खरीद सकेंगे रियलमी C2, शुरुआती कीमत 5,999 रुपये
- सिम कार्ड या बैंक खाते के लिए आधार नंबर जरूरी नहीं, जबरदस्ती मांगने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना