Vivo Y51A का नया वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा 48MP कैमरे का सपोर्ट
Vivo Y51A पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y51 का अपग्रेडेड वर्जन है। अभी तक बाजार में Vivo Y51A का केवल 8 जीबी रैम वेरियंट मौजूद था लेकिन अब कंपनी ने इसका 6 जीबी रैम वेरियंट भी पेश कर दिया है।

विस्तार
वीवो इंडिया ने इसी साल जनवरी में वाय सीरीज के तहत भारतीय बाजार में Vivo Y51A को लॉन्च किया है। Vivo Y51A में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। Vivo Y51A पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y51 का अपग्रेडेड वर्जन है। अभी तक बाजार में Vivo Y51A का केवल 8 जीबी रैम वेरियंट मौजूद था लेकिन अब कंपनी ने इसका 6 जीबी रैम वेरियंट भी पेश कर दिया है। नए वेरियंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
Vivo Y51A की कीमत
Vivo Y51A के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,990 रुपये है, जबकि 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज वेरियंट को 16,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। Vivo Y51A टाइटेनियम सफायर और क्रिस्टल सैंफनी कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से हो रही है।
Vivo Y51A की स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो Vivo Y51A में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल है जिसकी क्वॉलिटी LCD है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Vivo Y51A का कैमरा
Vivo Y51A में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है, वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। कैमरे के साथ पोट्रेट, फोटो, वीडियो, पैनोरमा लाइव फोटो और स्लो मोशन जैसे फीचर्स हैं। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है।
Vivo Y51A बैटरी और कनेक्टिविटी
वीवो ने अपने इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, USB टाइप-सी पोर्ट और पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है।