Vivo X50 स्मार्टफोन सीरीज शानदार कैमरा सेटअप के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 02 Jun 2020 10:31 AM IST
सार

वीवो एक्स 50 सीरीज हुई लॉन्चवीवो एक्स 50, एक्स 50 प्रो और एक्स 50 प्रो प्लस में मिला यूनिक कैमरा डिजाइनइस सीरीज की शुरुआती कीमत 3498 चीनी युआन (करीब 37,000 रुपये) है

Vivo X50 x50 pro and x50 pro plus smartphone launched in china know price and specifications
Vivo X50 - फोटो : UniverseIce

    विस्तार

    वीवो (Vivo) ने तमाम लीक्स के बाद आखिरकार अपनी शानदार एक्स 50 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत वीवो एक्स 50, एक्स 50 प्रो और एक्स 50 प्रो प्लस स्मार्टफोन को बाजार में उतारा गया है। यूजर्स को तीनों स्मार्टफोन में यूनिक कैमरा डिजाइन से लेकर इमेज स्टेब्लाइजेशन जैसे फीचर्स तक मिले हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन तीनों डिवाइस की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    वीवो एक्स 50 स्मार्टफोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 3498 चीनी युआन (करीब 37,000 रुपये) और 3898 चीनी युआन (करीब 41,250 रुपये) है। इसके अलावा वीवो एक्स 50 प्रो को 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा गया है। इसके पहले वेरिएंट की कीमत 4298 चीनी युआन (करीब 45,500 रुपये) और दूसरे वेरिएंट की 4698 चीनी युआन (करीब 49,750 रुपये) है।

    वीवो एक्स 50 प्रो प्लस स्मार्टफोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 4998 चीनी युआन (करीब 53,000 रुपये), 4298 चीनी युआन (करीब 58,250 रुपये) और 5998 चीनी युआन (करीब 63,500 रुपये) है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें