वीवो वी5एस की सेल शुरू, फोन में है का 20MP सेल्फी कैमरा

वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन वी5एस बीते महीने 27 तारीख को लॉन्च किया था। इस फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट वीवो स्मार्टफोन पर एक्सक्लूसिव सुपर डे ऑफर के तहत 2000 रुपये का एक्चेंज ऑफर दे रहा है। वीवो वी5एस कंपनी के स्मार्टफोन वी5 का अपडेटेड वर्जन है। इस स्मार्टफोन की कीमत 18,990 रुपये है। फोन दो रंगो मेटल ब्लैक और कराउन गोल्ड के वेरिएंट में 20 मई से उपलब्ध होगा।
स्पेसिफिकेशन
वीवो वी5एस में 20 मेगापिक्सल का मूनलाइट फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन का सेल्फी कैमरा एफ/2.0 अपार्चर के साथ आता है। वहीं फोन में 13 मेगापिक्सल का पीडीएएफ रियर कैमरा दिया गया है। वीवो वी5एस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है।
स्मार्टफोन 5.5 इंच के एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास फ्रंट दिया गया है। वीवो वी5एस में ऑक्टाकोर मीडियाटेक एमटी 6750 प्रोसेसर लगा है। फोन में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने 3000 एमएएच की दमदार बैटरी दी है।