Vivo V20 Pro 5G आज भारत में होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट

वीवो का नया स्मार्टफोन Vivo V20 Pro आज यानी दो दिसंबर को भारत में लॉन्च हो रहा है। लाइव इवेंट को आप वीवो इंडिया के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस फोन को इसी साल सितंबर में Vivo V20 के साथ थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। Vivo V20 Pro के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है और इसके साथ स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर है जो कि एक 5जी प्रोसेसर है। इसके अलावा Vivo V20 Pro 33वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
Vivo V20 Pro की कीमत
आधिकारिक तौर पर तो वीवो ने अपने इस फोन की भारतीय कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन थाईलैंड में इसे THB 14,999 यानी करीब 36,600 रुपये में लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत इसी के करीब लॉन्च होगा। यह फोन मूनलाइट सोनाटा, मिडनाइट जैज और सनसेट मेलोडी कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।
Vivo V20 Pro की स्पेसिफिकेशन
Vivo V20 Pro में एंड्रॉयड 11 आधारित फनटच ओएस 11 दिया गया है। फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की क्वालिटी एमोलेड है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर 5जी प्रोसेसर है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
Vivo V20 Pro का कैमरा
कैमरे की बात करें तो Vivo V20 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL GW1 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.89 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस है जिसका अपर्चर f/2.4 है। फोन में डुअल सेल्फी लेंस है जिसमें मेन लेंस 44 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है।
ये भी पढ़ें: Vivo v20 review: डिजाइन और कैमरा के दीवानों के लिए तोहफा
Vivo V20 Pro की बैटरी
वीवो के इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33 वॉट की फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलेगा।