Vivo TWS Neo Review: क्या खरीदने लायक है वीवो का पहला ईयरबड्स?

प्रदीप पाण्डेय
Sun, 27 Sep 2020 05:11 PM IST
Vivo TWS Neo Review in Hindi price and specifications
Vivo TWS Neo Review - फोटो : amarujala

    Vivo ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में अपना पहला ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Vivo TWS Neo लॉन्च किया है। वीवो के इस ईयरबड्स का मुकाबला Mi True Wireless Earphones 2 और Realme Buds Air Neo के साथ है। वीवो के इस वायरलेस ईयरबड्स की कीमत भारत में 5,990 रुपये है और इसे मूनलाइट व्हाइट और स्टैरी ब्लू कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। चार्जिंग केस भी इन्हीं दो कलर्स में मिलेंगे। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या यह ईयरबड्स खरीदने लायक है?

    Vivo TWS Neo की स्पेसिफिकेशन

    वीवो के इस ईयरबड्स में 14.2 एमएम के डायनेमिक ड्राइव का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.2 दिया गया है। इस ईयरबड्स में क्वॉलकॉम का aptX ब्लूटूथ कोडेक और वीवो का इनहाउस DeepX स्टेरियो साउंड इफेक्ट दिया गया है। इसमें क्वॉलकॉम का QCC3046 चिपसेट है। इस ईयरबड्स में ऑडियो इंहैसमेंट भी है लेकिन यह सिर्फ वीवो के फोन में ही काम करता है। Vivo TWS Neo में गूगल असिस्टेंट और Find My TWS Neo का भी सपोर्ट है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 5.5 घंटे का दावा किया गया है। वहीं चार्जिंग केस के साथ 22 घंटे का बैकअप है। चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट दिया गया है, वहीं वाटर और डस्टप्रूफ के लिए इसमें IP54 की रेटिंग है। दोनों बड्स में टच कंट्रोल भी दिया गया है।

    Vivo TWS Neo Review: क्या खरीदने लायक है वीवो का पहला ईयरबड्स?

    Vivo TWS Neo Review: डिजाइन

    डिजाइन की बात करें तो यह बड्स आपको देखने एपल के एयरपॉड जैसा नजर आएगा, हालांकि डिजाइन में थोड़ा बदलाव भी जरूर किया गया है। केस और बड्स का फिनिशिंग और लुक ग्लॉसी है। इस्तेमाल करने पर आपको प्रीमियम ईयरबड्स का अहसास होगा। चार्जिंग केस की डिजाइन पेबल टाइप की राउंड है। नीचे की ओर टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है जो कि एक अच्छी पहली है। आपको अलग से एक चार्जर लेने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि अधिकतर स्मार्टफोन में आजकल टाइप-सी चार्जिंग ही मिल रही है।

    Vivo TWS Neo Review: क्या खरीदने लायक है वीवो का पहला ईयरबड्स?

    चार्जिंग केस की डिजाइन यूनिक है। केस के सेंटर एक बटन है जिसका इस्तेमाल आप पेयरिंग के लिए कर सकते हैं। इस बटन के ठीक ऊपर एक इंडिकेटर लाइट है जो कि जलने पर ही नजर आएगी। ईयरबड्स की फिटिंग अच्छी है, लेकिन रनिंग के दौरान बड्स के गिरने का डर बना रहता है, हालांकि गिरता नहीं है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने में कानों में दर्द नहीं होता है। बिल्ड क्वालिटी और फिनिशिंग को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। रिव्यू के लिए हमने स्टैरी ब्लू कलर वेरियंट को इस्तेमाल किया है।

    Vivo TWS Neo Review: क्या खरीदने लायक है वीवो का पहला ईयरबड्स?

    Vivo TWS Neo Review: ऑडियो परफॉर्मेंस

    वीवो के इस ईयरबड्स में क्वॉलकॉम का QCC3046 चिपसेट है जिसके बाद ब्लूटूथ 5.2 मिलता है। पेयरिंग को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। इसमें ऑटोपेयरिंग भी है। खास बात यह है कि कान से बड्स को निकलाते ही बड्स बंद हो जाते हैं और इस्तेमाल करते ही ऑन हो जाते हैं। इस बड्स को एक साथ दो डिवाइस से भी कनेक्ट किया जा सकता है, हालांकि एक बार में एक डिवाइस में इस्तेमाल कर पाएंगे। इसकी कनेक्टिविटी काफी मजबूत है। कॉलिंग हो या म्यूजिक स्ट्रिमिंग दोनों मामले में बड्स की कनेक्टिविटी शानदार है।

    Vivo TWS Neo Review: क्या खरीदने लायक है वीवो का पहला ईयरबड्स?

    ईयरबड्स के साथ बास तो मिलता है लेकिन यह आनंद आपको सिर्फ वीवो के फोन के साथ ही मिलेगा, वहीं अन्य फोन के साथ बास बहुत ही कम मिलता है। ईयरबड्स की ऑडियो एकदम क्लियर है। किसी तरह का कोई क्लिच आदि नहीं है। फोन पर बात करने का अनुभव भी हमारा शानदार रहा। कॉल डिस्कनेक्ट होने जैसी किसी समस्या से जूझ़ना नहीं पड़ा। गेमिंग और फिल्म देखने का अनुभव हमारा अच्छा रहा। माइक्रोफोन बखूबी काम करता है और टच कंट्रोल भी बेहतर तरीके से काम करते हैं। बड्स पर डबल टैप करके आप म्यूजिक को प्ले और पॉज कर सकते हैं। टच की सेंसिटिविटी अच्छी है। परफॉर्मेंस को लेकर हमें कोई दिक्कत नहीं आई।

    Vivo TWS Neo Review: क्या खरीदने लायक है वीवो का पहला ईयरबड्स?

    Vivo TWS Neo Review: बैटरी

    बैटरी लाइव के मामले में Vivo TWS Neo का परफॉर्मेंस कमाल का है। चार्जिंग केस को एक बार चार्ज करने के बाद बड्स को चार बार फुल चार्ज किया जा सकता है। एक बार फुल चार्ज होने पर बड्स को लगातार करीब 5 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। बैटरी लाइफ थोड़ी-सी कम कही जाएगी। तो कुल मिलाकर कहा जाए तो यदि आप किसी ऐसे ईयरबड्स की तलाश में हैं जिसका लुक प्रीमियम हो, बैटरी लाइफ ठीक-ठाक हो, डिजाइन अच्छी हो, कनेक्टिविटी बढ़िया हो तो Vivo TWS Neo आपको निराश नहीं करेगा, वहीं यदि आपके पास वीवो का फोन है तो आपके लिए यह एक परफेक्ट वायरलेस ईयरबड्स है।

    Vivo TWS Neo Review: क्या खरीदने लायक है वीवो का पहला ईयरबड्स?
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें