120W का चार्जर हुआ लॉन्च, 13 मिनट में 4000mAh की बैटरी हो जाएगी फुल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 20 Jun 2019 06:13 PM IST
Vivo launched 120W Super FlashCharge can power 4000mAh battery in 13 minutes
Vivo 120w charger - फोटो : gizmochina

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने दुनिया के सबसे फास्ट चार्जर की घोषणा की है। वीवो ने 120 वाट का चार्जर लॉन्च किया है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि 4000 एमएएच की बैटरी सिर्फ 13 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले शाओमी ने 100 वाट का सुपर चार्ज टर्बो टेक्नोलॉजी पेश की है जिसकी मदद से 4000 एमएएच की बैटरी को 17 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।

    वीवो के दावे के मुताबिक इस 120 वाट के चार्जर से सिर्फ 5 मिनट में 50 फीसदी तक बैटरी चार्ज हो सकती है। ऐसे में यह दुनिया का सबसे फास्ट चार्जर कहा जाएगा। कंपनी ने इसे लेकर एक वीडियो भी जारी किया है। हालांकि वीवो ने इस चार्जर में इस्तेमाल की गई तकनीक के बारे में जानकारी नहीं दी है। वहीं इस सुपर फास्ट चार्जर के साथ वीवो का पहला फोन इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा।

    वहीं यह भी उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह शंघाई में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में कंपनी इस चार्जर को पेश कर सकती है, क्योंकि इस इवेंट में कंपनी अपना पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।

    गौरतलब है कि वीवो ने इसी साल अप्रैल में अपना गेमिंग फोन iQOO लॉन्च किया है जिसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि iQOO फोन की बैटरी उसके साथ मिलने वाले चार्जर से सिर्फ 45 मिनट में फुल हो जाएगी। iQOO में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    तो वीवो के इस सुपर फास्ट चार्जर को लेकर आपका क्या ख्याल है। आप हमें कॉमेंट में बताएं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें