VingaJoy का पहला वायरलेस स्पीकर भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर्स
ब्लूटूथ स्पीकर के दौर पर विंगाजॉय का यह पहला डिवाइस है। बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर इसे मार्केट में लाया गया है। Monster SP 20A को 999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

विस्तार
विंगाजॉय (VingaJoy) ने अपना पहला वायरलेस स्पीकर Little Monster SP 20A को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्पीकर को बजट रेंज में मार्केट में लाया गया है। यह स्पीकर प्रीमियम रबड़ फिनिश के साथ आता है। इसमें रिचार्जेबल लिथियम बैटरी मिलती है, जिसको एक बार चार्ज करने पर 4 घंटे तक चलाया जा सकता है। इस स्पीकर में ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) फंक्शन, कंट्रोल बटन, ब्लूटूथ कॉलिंग (Bluetooth Calling), जैसे मल्टी कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। Little Monster SP 20A में 5वॉट का साउंड आउटपुट और 10 मीटर की रेंज मिलती है।
Monster SP 20A को 999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। VingaJoy Little Monster SP 20A वायरलेस स्पीकर रिटेल स्टोर पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Little Monster SP 20A ब्लूटूथ स्पीकर प्रीमियम रबड़ फिनिश के साथ आता है। यह दिखने में कॉम्पैक्ट है। यह ब्लूटूथ स्पीकर एक किफायती मूल्य पर डीप और विस्फोटक BASS के साथ डायनेमिक साउंड आउटपुट देता है। इसका हल्का, स्मूथ और कॉम्पैक्ट डिजाइन आपकी हथेली में आराम से फिट बैठता है, जिसे आप कहीं भी ले जा सकते हैं और म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।