घरेलू कंपनी यू एंड आई ने 60 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च किए दो नेकबैंड

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Nov 2020 03:29 PM IST
U AND i expands its product range launches Topper and Flyer wireless neckbands
U AND i Topper and Flyer wireless neckbands - फोटो : Amar Ujala

    भारत की प्रमुख गैजेट एक्सेसरी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड यू एंड आई (U&i) ने मार्केट में अपने दो नए वायरलेस नेकबैंड लॉन्च किए हैं जिनमें टोपर और फ्लायर शामिल हैं। U&i टोपर और फ्लायर वायरलेस नेकबैंड अगली पीढ़ी के वायरलेस नेकबैंड है जिन्हें आपके पसंदीदा संगीत या कॉल सुनने के लिए डिजाइन किया गया है।

    इनमें से टोपर वायरलेस नेकबैंड में 500mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 60 घंटे के प्लेटाइम का दावा किया है। इस नेकबैंड को 3-4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है, वहीं U&i फ्लायर वायरलेस नेकबैंड 250mAh की बैटरी के साथ आता है जो 20 घंटे का प्लेटाइम प्रदान करती है और इसका चार्जिंग समय 3 घंटे है।

    दोनों नेकबैंड में मल्टी-फंक्शनल और वॉल्यूम/ट्रैक कंट्रोल बटन से लैस हैं। दोनों नए नेकबैंड के साथ शानदार एक्सपेरियंस के लिए पैसिव नॉइज कैंसलेशन के साथ रिच बास एचडी स्टीरियो साउंड दिया गया है। इनमें इन-बिल्ट माइक्रोफोन और Google और सिरी असिस्टेंट फीचर्स का भी सपोर्ट है।

    U&i टोपर वायरलेस नेकबैंड के फीचर्स

    ब्लूटूथ: 5.0प्लेटाइम: 60 घंटेबैटरी क्षमता: 500mAhचार्जिंग समय: 3-4 घंटेकवरेज दूरी: 10 मीटरकीमत: 2,999 रुपये

    U&i फ्लायर वायरलेस नेकबैंड के फीचर्स

    ब्लूटूथ: 5.0प्लेटाइम: 20 घंटेबैटरी क्षमता: 250mAhचार्जिंग समय: 3 घंटेकवरेज दूरी: 10 मीटरकीमत: 2,499 रुपये

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें