TECNO SPARK 8 अब 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में भी उपलब्ध, कीमत 11 हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 Nov 2021 01:05 PM IST
सार

TECNO SPARK 8 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। वहीं फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये, जबकि 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,299 है।

विज्ञापन
TECNO SPARK 8 4GB RAM 64GB Storage variant launched in India
TECNO SPARK 8 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    टेक्नो ने इस महीने की शुरुआत में TECNO SPARK 8 को 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पेश किया था, जबकि फोन को पहली बार भारत में अक्तूबर में लॉन्च किया गया था। अब टेक्नो ने TECNO SPARK 8 को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में भी लॉन्च कर दिया है। कुल मिलाकर भारतीय बाजार में TECNO SPARK 8 के तीन मॉडल लॉन्च हो गए हैं।

    TECNO SPARK 8 की कीमत

    TECNO SPARK 8 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। वहीं फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये, जबकि 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,299 है। TECNO SPARK 8 को अटलांटिक ब्लू, फिरोजा क्लैन और आइरिस पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा। लॉन्चिंग ऑफर के तहत इस फोन के साथ फ्री ब्लूटूथ ईयरफोन मिलेगा जिसकी कीमत 799 रुपये है। इसके अलावा एक साल के लिए स्क्रीन रिप्लेसमेंट की भी सुविधा है।

    विज्ञापन

    TECNO Spark 8 की स्पेसिफिकेशन

    TECNO Spark 8 में 6.52 इंच की HD+ डॉट नॉच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है और ब्राइटनेस 480 निट्स है। फोन 2 जीबी रैम वेरियंट में मीडियाटेक हीलियो Helio A25 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है, जबकि 3 जीबी रैम वेरियंट के साथ मीडियाटेक Helio G25 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। फोन में एंड्रॉयड 11 (गो) आधारित HiOS v7.6 है। इसमें 3 जीबी तक LPDDR4x रैम के साथ 64 जीबी की तक की eMMC5.1 स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    TECNO Spark 8 का कैमरा

    TECNO Spark 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस AI है। सेल्फी के लिए TECNO Spark 8 के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ पोट्रेट, एचडीआर, एआर स्टीकर्स समेत कई फीचर्स मिलेंगे।

    TECNO Spark 8 बैटरी

    TECNO Spark 8 में 5000mAh की बैटरी है जिसे लेकर 47 घंटे के स्टैंडबाय का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए टेक्नो के इस फोन में डुअल 4जी VoLTE, डुअल बैंड WiFi, जीपीएस, ब्लूटूथ और 3.5एमएम के हेडफोन जैक का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें