TAGG Verve Plus स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, मात्र 1899 रुपये में खरीद सकेंगे
TAGG Verve Plus में Realtek का चिपसेट दिया गया है। TAGG Verve Plus की कीमत 2,499 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर स्पेशल ऑफर के तहत इसे 1,899 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विस्तार
घरेलू कंपनी TAGG ने अपनी एक नई स्मार्टवॉच TAGG Verve Plus को बाजार में उतार दिया है। TAGG Verve Plus को कई सारे हेल्थ फीचर के साथ पेश किया गया है। TAGG Verve Plus में Realtek का चिपसेट दिया गया है। TAGG Verve Plus की कीमत 2,499 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर स्पेशल ऑफर के तहत इसे 1,899 रुपये में खरीदा जा सकता है।
TAGG Verve Plus के फीचर्स
टैग की इस स्मार्टवॉच TAGG Verve Plus में 24x7 बॉडी टेंपरेचर, रियल टाइम SpO2 मॉनिटरिंग और हर्ट रेट मॉनिटर के साथ ब्लड प्रेशर मॉनिटर का फीचर दिया गया है। इसमें स्लीप ट्रैकिंग, फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग और गोल ट्रैकर्स जैसे फीचर्स भी हैं।
TAGG Verve Plus में 16 स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं जिनमें स्विमिंग, टेबल टेनिस, फुटबॉल, डांस, योग आदि शामिल हैं। इस वॉच में 1.69 इंच की अल्ट्रा वाइड आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240x280 पिक्सल और ब्राइटनेस 500 निट्स है।

डायल के लिए सिल्वर, ब्लैक और गोल्डेन का विकल्प मिलेगा। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इस वॉच को IP68 की रेटिंग मिली है। वॉच का वजन 27 ग्राम और बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी मिल रही है।
पिछले महीने ही टैग (TAGG) ने भारतीय बाजार में अपनी वर्व सीरीज की नई स्मार्टवॉच TAGG Verve Ultra को पेश किया है। TAGG Verve Ultra की कीमत 2,999 रुपये है। TAGG Verve Ultra में 1.69 इंच की 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने के लिए SPO2 सेंसर भी दिया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि TAGG Verve Ultra को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए IPX68 की रेटिंग मिली है।
- काम की बात: जानना चाहते हैं किसने किया है आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक? इस ट्रिक से लगाएं पता
- काम की बात: स्मार्टफोन के बारे में वो झूठी बातें, जिसे अधिकतर लोग मानते हैं सच
- Vivo Y3s: वीवो ने सिर्फ 9490 रुपये में लॉन्च किया यह स्मार्टफोन, जानें फीचर्स
- काम की बात: अगर चाहते हैं आपके लैपटॉप को हैकर्स न करें हैक, तो जरूर अपनाएं ये टिप्स