सावधान! WhatsApp पर ऐसे मैसेज भेजकर वसूले जा रहे हैं पैसे

सोशल मीडिया का इस्तेमाल जितना आसान है उतना ही यह हैकर्स और चूना लगाने वाले लोगों के निशाने पर रहता है। आए दिन व्हाट्सऐप फेसबुक पर धमकी भरे और डरावने मैसेज भेजे जाते हैं। एक बार फिर से व्हाट्सऐप पर सब्सक्रिप्शन फीस को लेकर मैसेज भेजे जा रहे हैं और और फीस चुकाने को कहा जा रहा है।
वायरल हो रहे मैसेज में क्या लिखा है?

यह बात पूरी दुनिया जानती है कि व्हाट्सऐप फ्री है, हालांकि पिछले कुछ सालों तक यह भारत को छोड़कर दूसरे देशों में फ्री नहीं था, लेकिन फेसबुक के कब्जे में आने के बाद यह पूरी तरह से फ्री हो गया है।फीस चुकाने को लेकर वायरल हो रहे मैसेज में लिखा है, 'आपका सब्सक्रिप्शन एक्सपायर हो रहा है। इस मैसेज को पढ़ें। अपने व्हाट्सऐप अकाउंट के वेरिफाई करने और लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन के इस लिंक पर क्लिक करें और 0.99 GBP यानी करीब 82 रुपये का भुगतान करें।'
अगर आपको भी व्हाट्सऐप पर इस प्रकार का मैसेज मिला है तो सावधान हो जाएं और भूलकर भी लिंक पर क्लिक ना करें। इसके अलावा मैसेज को फॉरवर्ड भी ना करें। फटाफट डिलीट कर दें।