Sony Xperia Ace 2 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इसमें है मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर
यह साल 2019 में लॉन्च हुए Xperia Ace का अपग्रेडेड वर्जन है। Sony Xperia Ace 2 एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जिसमें मीडियाटेक का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

विस्तार
सोनी ने एक लंबे ब्रेक के बाद एक्सपीरिया सीरीज के तहत अपने नए स्मार्टफोन Sony Xperia Ace 2 को जापान में लॉन्च किया है। यह साल 2019 में लॉन्च हुए Xperia Ace का अपग्रेडेड वर्जन है। Sony Xperia Ace 2 एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जिसमें मीडियाटेक का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। Sony Xperia Ace 2 में डुअल रियर कैमरा के साथ IPX8 की रेटिंग भी मिली है।
Sony Xperia Ace 2 की कीमत
Sony Xperia Ace 2 की कीमत 22,000 जापानी येन यानी करीब 14,800 रुपये है। यह फोन एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। फोन को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Sony Xperia Ace 2 की स्पेसिफिकेशन
Sony Xperia Ace 2 में एंड्रॉयड 11 है। इसके अलावा इसमें 5.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1496 पिक्सल है। डिस्प्ले की स्टाइल नॉच है जिसमें फ्रंट कैमरा है। फोन में मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।
Sony Xperia Ace 2 का कैमरा
सोनी के इस नए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए Sony Xperia Ace 2 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Sony Xperia Ace 2 की बैटरी
Sony Xperia Ace 2 में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS, 4G, 3.5mm का हेडफोन जैक और USB टाईप-सी पोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 4500mAh की बैटरी है। फोन को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX8 की रेटिंग मिली है। इसका वजन 159 ग्राम है।