भारत में एक साथ सस्ते हुए Sony ने कई सारे ऑडियो प्रोडक्ट्स, देखें पूरी लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Jun 2020 08:25 PM IST
Sony Slashes Prices of many Speakers Headphones and Soundbars in India
sony headphones - फोटो : sony

    सोनी ने भारतीय ऑडियो मार्केट के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने एक साथ कई सारे ऑडियो प्रोडक्ट्स की कीमतें कम की हैं जिनमें हेडफोन से लेकर साउंडबार तक शामिल हैं। सोनी के साउंडबार भी 5,000 रुपये तक की बचत हो रही है। आइए जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में...

    Sony के हेडफोन पर मिलने वाली छूट

    Sony WH-1000XM3 की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती हुई है। अब इस न्वाइज कैंसिलेशन हेडफोन को 24,990 रुपये में ShopatSC.com से खरीदा जा सकता है। इस हेडफोन की बैटरी लाइफ 30 घंटे की है। इसमें टच कंट्रोल भी दिया गया है। Sony WH-H910N हेडफोन को अब 4,000 रुपये की कटौती के साथ 18,891 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस हेडफोन की बैटरी लाइफ 35 घंटे की है। इसके अलावा इसमें क्विक चार्जिंग का भी फीचर है।

    वहीं सोनी के बजट रेंज के हेडफोन की कीमत में 40 फीसदी तक की कटौती हुई है। इन सभी हेडफोन की कीमतें 500 रुपये से लेकर 3,500 रुपये के बीच हैं। कटौती के बाद Sony WH-CH510 को 3,290 रुपये, Sony WI-C400 को 3,591 रुपये, Sony WI-C200 को 1,899 रुपये और Sony WI-C310 को 2,490 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    सोनी के एक्स्ट्रा बास स्पीकर्स जैसे SRS-XB402M, SRS-XB41, SRS-XB32 और SRS-XB12 की कीमतों में 8,000 रुपये तक की कमी हुई है। Sony SRS-XB402M ब्लूटूथ एक्स्ट्रा बास पोर्टेबल स्पीकर अब 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें एलेक्सा का भी सपोर्ट है। इसी तरह Sony SRS-XB41 एक्स्ट्रा बास पोर्टेबल वाटरप्रूफ वायरलेस स्पीकर को 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें एनएफसी का भी सपोर्ट है।

    सोनी साउंडबार पर ऑफर्स

    साउंडबार की बात करें तो इस पर 6,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। Sony HT-X8500 सिंगल साउंडबार को 29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें डॉल्बी एटमस, इन बिल्ट सब-वूफर है। वहीं Sony HT-S20R 5.1 चैनल डॉल्बी डिजिटल साउंडबार होम थिएटर फिलहाल 14,990 रुपये में मिल रहा है। इसमें ब्लूटूथ का भी सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें