सोनी ने लॉन्च किया Walkman का 40वां एडिशन, डिजाइन ऐसी की पुराने दिन आ जाएंगे याद

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 07 Sep 2019 04:56 PM IST
Sony Lauched 40th anniversary edition of Walkman at IFA 2019
Sony 40th anniversary Walkman - फोटो : sony

    Sony ने अपने वॉकमैन के 40वीं वर्षगांठ पर वॉकमैन का स्पेशल एडिशन पेश किया है। सोनी वॉकमैन का 40वां एडिशन बर्लिन में चल रहे इलेक्ट्रॉनिक शो आईएफए 2019 में लॉन्च हुआ है। बता दें कि सोनी ने अपना पहला वॉकमैन साल 1979 में पेश किया था, हालांकि उस वक्त में इसमें कैसेट लगाकर इस्तेमाल किया जाता था लेकिन 40वें एडिशन के साथ ऐसी सुविधा नहीं मिलेगी।

    सोनी वॉकमैन के 40वें एडिशन की खासियत

    वैसे तो सोनी के 40वें वॉकमैन की डिजाइन भी पुराने कैसेट वाले वॉकमैन की तरह ही है लेकिन इसमें वाई-फाई और एंड्रॉयड का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 3.6 इंच की एचडी डिस्प्ले है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट टाइप-सी है और बैटरी को लेकर 26 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    सोनी ने लॉन्च किया Walkman का 40वां एडिशन, डिजाइन ऐसी की पुराने दिन आ जाएंगे याद

    इसमें ब्लूटूथ के साथ 3.5एमएम के हेडफोन जैक का भी सपोर्ट दिया गया है। इसमें 16 जीबी की स्टोरेज है। अन्य देशों के लिए इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में इसकी कीमत 599 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 42,915 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें