5000mAh की बैटरी, 3GB रैम और 1TB फ्री स्टोरेज वाले इस फोन की पहली सेल आज

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 17 Jan 2018 11:24 AM IST
Smartron T.Phone P goes to sale in India today via Flipkart
Smartron t.phone P

    Smartron के नए स्मार्टफोन t.phone P की आज पहली सेल है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से होगी। इस फोन के खासियत की बात करें तो इसके साथ स्मार्ट्रोन 1TB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी दे रही है। इस फोन की टक्कर शाओमी के तीन स्मार्टफोन रेडमी 4, रेडमी नोट 4 और रेडमी वाय से होगी। बता देें कि रेडमी वाय 1 की भी आज सेल होगी।

    Smartron t.phone P की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Smartron t.phone P
    Smartron t.phone P

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, फुल मेटल बॉडी, 5.2 इंच की आईपीएस एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 3GB रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ ही एलईडी फ्लैश लाइट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है और इसकी कीमत 7,999 रुपये

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें